Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बयान को लेकर फंसी बीजेपी
Kolkata ,  BJP ,  statement , Bangladeshi infiltrators , Bengal

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बीजेपी मुश्किल में है। 4 जनवरी को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता लाल सिंह आर्य ने कहा कि “जो भी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में आया है, उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।” इस बयान के बाद मतुआ समुदाय में नाराजगी फैल गई, जिसे बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक समूह माना जाता है। पार्टी ने विवाद को कम करने के लिए कहा कि यह आर्य का निजी विचार है और पार्टी की अधिकारिक राय नहीं, साथ ही वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया गया।

 

 

उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के गोसांई (पंडित) से मारपीट की गई, जिसमें आरोप बीजेपी के केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों पर लगे हैं। मारपीट का कारण SIR से नाम हटाने को लेकर सवाल उठाना बताया जा रहा है। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया है। वहीं टीएमसी समर्थक ऑल इंडिया मतुआ महासंघ ने विरोध में सड़क जाम का ऐलान किया और समुदाय ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही कहा कि SIR से हटाए गए नामों को वापस जोड़ा जाए।

 

 

मतुआ समुदाय पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में निर्णायक भूमिका निभाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 दिसंबर को कहा था कि SIR से मतुआ समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है और CAA के तहत योग्य मतुआ और नामशूद्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसमें 58.20 लाख नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 5 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.