Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से बाहर: BCCI ने केकेआर को रिलीज करने का आदेश दिया
Mustafizur Rahman ,ruled out of IPL,BCCI orders ,KKR to release him

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आदेश दिया है कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किया जाए। इसका मतलब है कि मुस्तफिजुर अब इस सीजन में आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं के बाद कई लोगों और राजनेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने पर सवाल उठाए। केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान पर भी आलोचना हुई। विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई ने हस्तक्षेप करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया।

केकेआर क्यों नहीं निकाल सकता था खिलाड़ी

कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर केकेआर ने खुद ही मुस्तफिजुर को टीम से बाहर क्यों नहीं किया। इसका कारण यह है कि एक बार किसी खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में खरीदने के बाद फ्रेंचाइजी के पास उसे टीम से हटाने का अधिकार नहीं होता। खिलाड़ी या तो चोटिल हो, उपलब्ध न हो, या स्वयं लीग से बाहर जाना चाहे, तभी टीम उसे बाहर कर सकती है। चूंकि मुस्तफिजुर रहमान फिट और उपलब्ध खिलाड़ी हैं, इसलिए केवल बीसीसीआई के आदेश के बाद ही उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। यही वजह है कि विवाद बढ़ने पर बोर्ड को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा।

Vandana singh 3 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.