Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
  Indore,Congress party ,strongly protested, against the deaths caused by contaminated water

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस प्रकरण को सीधे तौर पर हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण 15 लोगों की मौत हुई। पटवारी ने कहा कि सत्ता का अहंकार और भ्रष्टाचार इस त्रासदी के सबसे घातक कारण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर दोनों ने अधिकारियों में समन्वय की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की। पटवारी ने इस मामले में मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की और महापौर तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग की।

युवा कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताया

इंदौर की घटना के विरोध में भोपाल की युवा कांग्रेस इकाई ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छोटे तालाब के गंदे पानी में नाव पर बैठकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले को दूषित पानी पिलाया और फिर तालाब में डुबाकर विरोध जताया। पटवारी ने इंदौर के विकास और टैक्स के उपयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि इंदौर जितना टैक्स देता है, उसके अनुसार इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कहा कि सरकार और अधिकारी जनता की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार हैं और दोषियों पर कार्रवाई होना अनिवार्य है।

Vandana singh 3 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.