Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बस्तर में इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़
Cyber ​​fraud, racket busted ,Bastar operating

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने इंश्योरेंस के नाम पर लोगों को ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज 20 लाख रुपए की ठगी के मामले में दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नगरनार निवासी कमलोचन कश्यप ने अप्रैल महीने में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंश्योरेंस प्रीमियम जमा करने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में करीब 20 लाख रुपए वसूले गए, जो फर्जी बैंक खातों में जमा कराए जा रहे थे।

जांच और छापेमारी में गिरफ्तारी

शिकायत के बाद नगरनार थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में आरोपियों का ठिकाना दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पाया गया। पुलिस ने छापेमारी कर कॉल सेंटर से मुख्य सरगना ओमप्रकाश गुप्ता और चार अन्य युवतियों -दक्षा उर्फ नेहा, शिखा गुप्ता, खुशी और अंजली चौधरी -को गिरफ्तार किया। बस्तर के एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वायरलेस फोन, 9 मोबाइल फोन, लैपटॉप, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और एक टीआगो कार बरामद की गई। बरामद दस्तावेजों से पता चला कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के 5-6 जिलों में भी इसी तरह की ठगी कर चुका है।

आरोपियों की रिमांड और जनता से चेतावनी

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है और इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े संभावित लिंक की जांच भी जारी है। एसपी सलभ सिन्हा ने कहा कि नए लिंक सामने आने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बस्तरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के फर्जी फोन और कॉल से सावधान रहें, फर्जी कंपनियों के झांसे में न आएं और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें। इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है, बल्कि आम जनता को जागरूक करने का भी संदेश गया है।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.