Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
IPL से पहले KKR और शाहरुख खान विवादों में
KKR ,Shah Rukh Khan ,embroiled, controversies ,ahead IPL

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए जाने के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने का फैसला कई लोगों को नागवार गुजर रहा है। नेताओं से लेकर संत-महात्माओं तक, हर तरफ से शाहरुख खान पर तीखी बयानबाजी हो रही है। इस विवाद की शुरुआत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद यह मामला और तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर भी लोग खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे।

संतों का समर्थन, नेताओं की टिप्पणी और अलग राय भी सामने

देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन पंडित धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो हिंदुत्व के खिलाफ हैं और वहां के खिलाड़ियों को इस पर आवाज उठानी चाहिए। वहीं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज ने भी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे समय में उस देश का खिलाड़ी भारत में खेल रहा है, यह गंभीर सोच का विषय है। उन्होंने शाहरुख खान से सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्होंने कभी बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं के लिए आवाज उठाई। उधर, बीजेपी नेता संगीत सोम की विवादित टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया, जब उन्होंने शाहरुख खान पर देश से गद्दारी का आरोप लगाया। हालांकि इस पूरे मामले में अलग राय भी सामने आई है। नवभारत के पूर्व संपादक डॉ. राकेश पाठक ने कहा कि आईपीएल भारत सरकार की अनुमति से होता है और बीसीसीआई के शीर्ष पदों पर बैठे लोग ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति और नफरत से दूर रखना चाहिए। कुल मिलाकर, आईपीएल शुरू होने से पहले यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा और आने वाले दिनों में इस पर और बयान सामने आ सकते हैं।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.