Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद ने भारत पर दिया भड़काऊ बयान
 Jammu and Kashmir ,Lashkar-e-Taiba

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और उसके करीबी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने दावा किया कि हाफिज सईद ने भारत की धमकियों को 'खाली धमकी' बताया और कहा कि भारत अगले 50 साल तक लश्कर-ए-तैयबा पर हमले की हिम्मत नहीं करेगा। वीडियो में दिखाया गया कि डेढ़ महीने पहले हुई एक बैठक में हाफिज ने भारत की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं बताई और कहा कि छह महीने पहले अल्लाह ने हिंदुस्तान को इतना झकझोर दिया कि वह लंबे समय तक हमला नहीं कर सकेगा। सैफुल्ला कसूरी के इस खुलासे ने पाकिस्तान के दावे को भी चुनौती दी कि हाफिज सईद जेल में है, जबकि वीडियो में वह खुलेआम बैठक में नजर आ रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रणनीति और अंतरराष्ट्रीय संदेश

वीडियो में कसूरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लश्कर के कमांडरों ने पाकिस्तान में बैठक कर आगे की रणनीति तय की है। उनका दावा है कि भारत ने केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी गलती की है। इसके साथ ही कसूरी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा भारत के कब्जे वाले मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे कश्मीर, अमृतसर, होशियापुर, गुरदासपुर, जूनागढ़, मुनावदर, हैदराबाद, दक्खन और बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा मानता है और इसे संयुक्त राष्ट्र के सामने भी रखेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लश्कर अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगा और जो भी प्रतिबंध या आतंकी घोषित किए गए हैं, उन्हें चेतावनी है कि संगठन अपने उद्देश्य को जारी रखेगा। इस बयान ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

 

Vandana singh 31 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.