Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमित शाह असम दौरे पर, करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
Assam,Amit Shah,inaugurate several development projects

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के एक दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। वे पहले रविवार रात अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई और दौरा सोमवार तक टाल दिया गया। असम दौरे की शुरुआत अमित शाह गुवाहाटी में ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर करेंगे। इसके बाद वे नागांव जिले के बोरदुवा में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटाद्रवा थान पहुंचेंगे, जहां 227 करोड़ रुपये की लागत वाले पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद गृह मंत्री बोरदुवा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सुरक्षा और सांस्कृतिक परियोजनाओं का उद्घाटन

बोरदुवा दौरे के बाद अमित शाह गुवाहाटी लौटेंगे और शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की 111 करोड़ रुपये की नई इमारत और 189 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ICCS) का उद्घाटन करेंगे। ICCS के जरिए गुवाहाटी में 2,000 से अधिक CCTV कैमरों की निगरानी होगी और यह राज्य में सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करेगा। शाह इसके बाद 291 करोड़ रुपये की लागत वाले ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यह 5,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को नई ऊँचाई देगा। शाम को गृह मंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Vandana singh 29 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.