Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
योगिता मंडावी ने जूडो में प्रदेश और देश का नाम किया रोशन
Yogita Mandavi ,brought glory, state and the country  ,Judo

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर से चयनित बच्चों को खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगिता को बधाई दी।योगिता मंडावी ने मात्र 13 वर्ष की आयु में राज्य की श्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी का दर्जा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर अपनी निरंतर प्रगति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी सफलता न केवल खेल में उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह छोटे बच्चों और विशेष रूप से बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है।

सीएम विष्णु देव साय ने की उज्जवल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री साय ने योगिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि योगिता ने यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी कभी सफलता में बाधा नहीं बन सकती, बल्कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प ही असली सफलता का आधार हैं। सीएम ने युवाओं और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

Vandana singh 28 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.