Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिंदे गुट के मंत्री के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
Mumbai , maharastra , The statement ,  minister ,  Shinde faction , s increased,  political activity

महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि भविष्य में एनसीपी प्रमुख शरद पवार एनडीए में शामिल हो सकते हैं। शिरसाट ने कहा कि दोनों एनसीपी गुटों के बीच चल रही बातचीत इस ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है, खासकर नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र।

 

 

 

संजय शिरसाट ने अपने बयान में शरद पवार के पुराने राजनीतिक फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरद पवार ने पहले उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन किया और कांग्रेस छोड़ने के बाद फिर कांग्रेस से हाथ मिलाया, उसी तरह अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

 

 

 

शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि यह बयान उनकी राजनीतिक ईमानदारी पर सवाल उठाने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीपी (एसपी) नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के साथ अलग-अलग स्तर पर बातचीत कर रही है और फिलहाल भाजपा या एनडीए में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है।

Priyanshi Chaturvedi 27 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.