Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बस्तर में APL राशन कार्डधारकों को दिसंबर का राशन नहीं मिला
 Bastar , APL,   ration cardholders,  Bastar ,  not received ,  December , ration

बस्तर जिले में हजारों एपीएल राशन कार्डधारकों को दिसंबर माह में राशन नहीं मिल पाया। कार्डधारक जब राशन दुकानों पर पहुंच रहे हैं, तो उन्हें बताया जा रहा है कि उनके कार्ड में आपूर्ति बंद कर दी गई है। दुकानदारों और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हैदराबाद स्थित सर्वर में तकनीकी दिक्कत की वजह से राशन वितरण रुका हुआ है। कई कार्डधारकों ने कहा कि उन्होंने समय पर केवायसी करवा ली थी, लेकिन अब भी उनकी आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है।

इस साल अगस्त में बस्तर जिले में बीपीएल कार्डधारकों की जांच के दौरान 10 हजार संदिग्ध कार्डधारकों के नाम निकाले गए और 3 हजार कार्डधारकों को पात्रता सूची से हटा दिया गया। अब साल के अंत में एपीएल कार्डधारकों के नाम बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद किए जाने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। हितग्राही लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है।

 

मध्यमवर्गीय परिवारों को एपीएल कार्ड से प्रति सदस्य 10 किलो चावल 10 रुपये किलो की दर से मिलता है। अब आपूर्ति बंद होने के कारण परिवारों को बाजार से महंगे दाम पर चावल खरीदना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में राशन कार्ड शाखा के अधिकारियों के अनुसार हर दिन बड़ी संख्या में लोग आकर शिकायत कर रहे हैं कि उनके कार्ड अनवैलिड कर दिए गए हैं। विभाग केवल यही कह रहा है कि केवायसी नहीं करवाई गई, जबकि हितग्राही का कहना है कि उन्होंने केवायसी पूरी कर ली है।

Priyanshi Chaturvedi 26 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.