Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल मेट्रो में जल्द शुरू होगी ऑटोमेटिक और स्मार्ट टिकटिंग सुविधा
Bhopal , Automatic ,  smart ticketing,  facilities , introduced , Bhopal Metro

भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन में फिलहाल मैन्युअली टिकट दी जा रही हैं, लेकिन जल्द ही दिल्ली मेट्रो की मदद से ऑटोमेटिक और स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली शुरू हो जाएगी। इस नई सुविधा से यात्रियों को टिकट खरीदने, स्टेशन में प्रवेश और निकास करने में अधिक सुविधा मिलेगी। भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, यह सिस्टम आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा और स्मार्ट कार्ड, क्यूआर कोड और भविष्य में डिजिटल भुगतान जैसे विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

 

 

भोपाल मेट्रो रेल के एमडी चैतन्य कृष्णा के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुभव से ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम की विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह सिस्टम यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग और किराया संग्रह की सुविधा देगा, जिसमें रिचार्जेबल स्मार्ट कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान भी शामिल है। सब कुछ डिजिटल और मशीन आधारित होगा, जिससे यात्रा का अनुभव और सुविधाजनक बनेगा।

 

 

 

कमर्शियल रन के पहले चार दिनों में भोपाल मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार घटती देखी गई। पहले दिन लगभग 6000 यात्री पहुंचे, दूसरे दिन यह संख्या करीब 3000 रही और बुधवार को केवल 1800 लोग यात्रा करने आए। यह संकेत है कि शुरुआत में लोग मेट्रो का अनुभव लेने आए हैं। इंदौर मेट्रो में भी इसी तरह शुरुआती दिनों में यात्रा संख्या में उतार-चढ़ाव देखा गया था, जहां शुरुआत में फ्री राइड और छूट की सुविधा दी गई थी।

 

Priyanshi Chaturvedi 25 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.