Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इसरो ने लॉन्च किया ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट
Sriharikota , ISRO , launched , Bluebird Block-2,  satellite, LVM3-M6 , LEO

इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को LVM3-M6 मिशन के तहत सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह इसरो का अब तक का सबसे भारी कमर्शियल मिशन है और अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के साथ न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) की साझेदारी में किया गया है। सैटेलाइट लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेजा गया है और इसका सबसे बड़ा फीचर 223 वर्ग मीटर का विशाल फेज्ड एरे एंटीना है।

 

 

 

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सीधे मोबाइल पर 4G और 5G नेटवर्क पहुंचाने में सक्षम है, जिससे बिना टावर के भी आवाज, वीडियो कॉल और डेटा स्ट्रीमिंग संभव हो सकेगा। यह सैटेलाइट ग्लोबल LEO कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है और इसका उद्देश्य दुनिया के किसी भी कोने में कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके जरिए भारत का कमर्शियल स्पेस मार्केट भी मजबूत होगा।

 

 

इसरो का LVM3 रॉकेट 43.5 मीटर ऊंचा और 640 टन वजन वाला हेवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल है। इसमें तीन स्टेज हैं – दो एस 200 सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर्स, एल110 लिक्विड कोर स्टेज और सी25 क्रायोजेनिक स्टेज। लॉन्च के 15 मिनट के भीतर सैटेलाइट पृथ्वी से 520 किलोमीटर ऊपर अपने गोलाकार ऑर्बिट में स्थापित हो जाएगा, जिसका झुकाव 53 डिग्री होगा। यह तकनीकी दक्षता इसरो की अंतरिक्ष क्षमता को और मजबूत करती है।

 

Priyanshi Chaturvedi 24 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.