Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी
Minister of State ,expressed displeasure ,poor quality of road construction

कोठी कस्बे के ग्राम नैना पोड़ी में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मौके पर निरीक्षण किया। मंत्री के सड़क पर उतरते ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई, जिससे निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर लंबी है और 60 लाख रुपये की लागत से संविदाकार राजेश केला द्वारा बनाई जा रही थी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत बुलाकर जवाब-तलब किया और निर्माण सामग्री तथा तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल उठाए।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जांच के निर्देश

मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित PWD इंजीनियर और संविदाकार राजेश केला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए और सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपने को कहा। ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली, जिन्होंने कहा कि क्षेत्र में अक्सर घटिया गुणवत्ता की सड़कें बनाई जाती हैं, जो कुछ ही समय में खराब हो जाती हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसे कार्यों की अचानक जांच जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.