Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म शताब्दी पर इंदौर में भव्य समारोह
Indore,grand ceremony,100th birth anniversary,late Atal Bihari Vajpayee

इंदौर में रविवार को आयोजित भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. अटलजी के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि अटलजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और मिशन थे। उनका जीवन, आदर्श और सुशासन की दृष्टि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उन्होंने अटलजी की उपलब्धियों जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दिल्ली मेट्रो, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, नए राज्यों का गठन और पोकरण परमाणु परीक्षण का स्मरण किया। राधाकृष्णन ने कहा कि अटलजी का सिद्धांत था कि राजनीति में संवाद, समावेशी विकास और मानवीय सुशासन हमेशा प्राथमिकता हो।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के विचार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अटलजी को विराट व्यक्तित्व और एक चलता-फिरता महाकाव्य बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन ऐसे ग्रंथ की तरह था, जिसका हर पृष्ठ नैतिकता, उत्कृष्टता और राष्ट्रधर्म की राह दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटलजी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षण में देश और लोकतंत्र को गौरवान्वित किया। डॉ. यादव ने अटलजी की नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में संबोधन और परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने की दूरदृष्टि का विशेष स्मरण किया। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में बड़े औद्योगिक निवेशों और विकास कार्यों का लोकार्पण अटलजी को समर्पित किया जाएगा।

अटल अलंकरण और विशेष कार्यक्रम

समारोह में चार प्रतिष्ठित विद्वानों सत्यनारायण सत्तन, सत्यनारायण जटिया, संजय जगदाले और पारंग शुक्ला को ‘अटल अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अटलजी के जीवन पर आधारित एक भावपूर्ण लघु फिल्म का प्रदर्शन और संस्मरणों पर आधारित ‘सदा अटल महाग्रंथ’ का तृतीय संस्करण विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह समारोह स्व. अटलजी की महानता, आदर्श और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का अवसर साबित हुआ।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.