Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल मेट्रो का शुभारंभ, शहर को मिली नई रफ्तार
Bhopal,Metro launched,new momentum

भोपाल शहर के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ किया। रविवार से सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मेट्रो सेवा आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी। यह केवल एक नई परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि भोपाल के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मेट्रो शुरू होने से शहर की ट्रैफिक समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है और रोज़ाना दफ्तर, कॉलेज, स्कूल व अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले हजारों लोगों को तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। आधुनिक तकनीक से तैयार इस मेट्रो में लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल डिस्प्ले, सीसीटीवी कैमरे और आरामदायक सीटों जैसी सुविधाएं दी गई हैं। पहले चरण में एम्स भोपाल से सुभाष नगर तक 7 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू किया गया है, जिससे समय की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

सुरक्षा सर्वोपरि, यात्रियों के लिए कड़े नियम

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो में ले जाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी की है। मेट्रो में तलवार, खुखरी, 10 सेंटीमीटर से बड़े चाकू, कैंची, हथियार, बंदूकें, गोला-बारूद, एयर गन, विस्फोटक सामग्री और उनके नकली रूप ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कुल्हाड़ी, हथौड़ा, आरी जैसे बड़े औजार और ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील तरल भी मेट्रो में नहीं ले जाए जा सकेंगे, हालांकि प्रति व्यक्ति दो सीलबंद शराब की बोतलों की अनुमति दी गई है। यात्री 25 किलोग्राम तक का सामान साथ ले जा सकते हैं, लेकिन कच्चा मांस, पशु या मानव अवशेष, पालतू जानवर, ड्रोन, तंबाकू और गुटखा जैसे सामान प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों में कुछ विशेष छूट भी दी गई है, जैसे सिख यात्रियों को सीमित लंबाई की कृपाण और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पहचान पत्र के साथ हथियार ले जाने की अनुमति होगी।

 

Vandana singh 21 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.