Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने बताया इसे पूर्वोत्तर के विकास का उत्सव
Guwahati,Airport gets,new terminal,PM Modi,development in the Northeast

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के बाद दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे। गुवाहाटी में उन्होंने गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल प्रकृति की थीम पर तैयार किया गया है, जिसकी डिजाइन बांस उद्यान से प्रेरित है। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने इसे सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए “विकास का उत्सव” बताया। उन्होंने लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस उत्सव में भागीदार बनने की अपील की और कहा कि जब विकास का प्रकाश पहुंचता है, तो जीवन नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है।

असम के विकास में जुड़ा नया अध्याय, पर्यटन और क्षमता को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर की जनता का प्यार उन्हें लगातार प्रेरणा देता है और आज असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रह्मपुत्र की धारा कभी नहीं रुकती, वैसे ही डबल इंजन सरकार में विकास की रफ्तार भी लगातार आगे बढ़ रही है। नई टर्मिनल बिल्डिंग से गुवाहाटी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी और सालाना सवा करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आ सकेंगे, जिससे मां कामाख्या के दर्शन भी आसान होंगे। पीएम मोदी ने बताया कि इस टर्मिनल में हरियाली, आधुनिक तकनीक और बांस का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है, जो मजबूती के साथ विरासत को भी दर्शाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से पहले बांस को लेकर कानूनों में बाधाएं थीं, जिन्हें हटाकर आज ऐसी भव्य इमारत संभव हो पाई है। रविवार को पीएम मोदी असम में 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे राज्य और पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति मिलेगी।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.