Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टी20 विश्व कप 2026: भारत की टीम का एलान,ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
T20 World Cup 2026,India

अगले साल फरवरी और मार्च में होने वाले टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो तेज़ बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है।

टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल और ग्रुप जानकारी

2026 टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में है, जिसमें यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान भी शामिल हैं। भारत के मैच पांच वेन्यू पर और श्रीलंका के मैच तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है, तो उसके नॉकआउट मुकाबले श्रीलंका में ही होंगे। इस बार की टीम और शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम विश्व कप में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.