Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
शशि थरूर ने पीएमजेवीके को लेकर उठाए सवाल, केरल के अल्पसंख्यकों के लिए चिंता जताई
Shashi Tharoor,raised questions,PMJVK,expressed concern

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री जन विकास योजना (PMJVK) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में लिखित उत्तर में खुलासा किया कि 2021 से पीएमजेवीके के तहत केरल को कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई। थरूर ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 34 अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर है, जहां कई सरकारी स्कूल दयनीय हालात में हैं, छतें टपक रही हैं और बुनियादी ढांचा जर्जर है। उन्होंने केरल और केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या राज्य ने प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया, या केंद्र ने सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए। थरूर ने जोर देकर कहा कि इतनी बड़ी अल्पसंख्यक आबादी वाले राज्य को इस योजना के जरिए बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

मनरेगा बिल पर भी जताई आपत्ति, कांग्रेस का समर्थन किया

शशि थरूर कुछ समय से कांग्रेस के समर्थन में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा (MNREGA) स्कीम का नाम बदलने के लिए संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि मनरेगा भारत की महान विकास कहानियों में से एक रही है और इसका नाम बदलना या खत्म करना पीछे जाने जैसा कदम होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। इस तरह थरूर ने पीएमजेवीके और मनरेगा योजना दोनों मामलों में अल्पसंख्यकों और ग्रामीण विकास के हितों की ओर अपनी चिंता स्पष्ट रूप से जाहिर की है।

 

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.