Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सतना HIV केस में बड़ा एक्शनब्लड: बैंक प्रभारी और दो लैब तकनीशियन निलंबित
Satna,HIV cas,lab technicians suspended

मध्यप्रदेश के सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय अस्पताल में सामने आए गंभीर मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। थैलेसीमिया से पीड़ित छह मासूम बच्चों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। यह खुलासा हुआ कि जनवरी से मई के बीच नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, जिससे वे एचआईवी की चपेट में आ गए। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में चिंता और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों का इलाज एचआईवी प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है, ताकि उनकी सेहत को संभाला जा सके।

जांच के बाद सख्त कार्रवाई, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में गंभीर खामियां सामने आने के बाद ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल और दो लैब तकनीशियन राम भाई त्रिपाठी तथा नंदलाल पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो उनके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.