Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भड़की ABVP
Delhi,ABVP,irregularities,semester examinations

दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी का आरोप है कि कई परीक्षा केंद्रों पर समय पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, कहीं मार्किंग स्कीम को लेकर भ्रम रहा तो कहीं प्रश्नपत्रों में भाषा संबंधी गलतियां और गलत प्रश्न पूछे गए। इन अव्यवस्थाओं के कारण छात्रों को परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कार्रवाई और सुधार की मांग, आंदोलन जारी रहने की चेतावनी

एबीवीपी ने इन समस्याओं को लेकर परीक्षा के दौरान भी आवाज उठाई थी और शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। परिषद ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। दिल्ली प्रांत के मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित संस्थान है, लेकिन बार-बार हो रही चूक उसकी साख को नुकसान पहुंचा रही है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक इन अनियमितताओं का स्थायी समाधान नहीं होता, एबीवीपी छात्रों के अधिकारों के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.