Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
घने कोहरे और जहरीली हवा से दिल्ली बेहाल
Delhi,fog and toxic air

शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है और ‘गंभीर’ स्तर के बेहद करीब पहुंच चुका है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे कम दृश्यता सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में यह 350 मीटर रही। दिल्ली के 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 16 में एक्यूआई ‘गंभीर’ और 24 में ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा। आईटीओ सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 437 दर्ज किया गया।

हालात और बिगड़ने की आशंका, सख्त कदम लागू

 

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को हालात और खराब हो गए। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 374 था, जिसमें 11 केंद्र ‘गंभीर’ और 29 ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थे। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) ने आशंका जताई है कि अगले दो दिनों तक मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण प्रदूषण और बढ़ सकता है और रविवार व सोमवार को एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के बाहर के बीएस-6 से नीचे के निजी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। ‘समीर’ ऐप के अनुसार नोएडा का एक्यूआई 416, ग्रेटर नोएडा 362, गाजियाबाद 360 और गुरुग्राम 348 दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि एनसीआर भी प्रदूषण की चपेट में है।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.