Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पंजाब में ग्रामीण निकाय चुनाव में AAP की जबरदस्त जीत
Punjab,AAP,victory,rural local body elections

पंजाब में हुए ग्रामीण निकाय चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को खुशियों से भर दिया है। राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने गुरुवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनावों के नतीजे घोषित किए। 22 जिला परिषदों के 346 जोनों और 153 पंचायत समितियों के 2834 जोनों में हुए चुनावों में AAP ने दबदबा कायम किया। जिला परिषद चुनावों में आप ने 218 जोनों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 62, शिरोमणि अकाली दल 46, बीजेपी 7, बीएसपी 3 और निर्दलीयों ने 10 जोनों में विजय हासिल की। पंचायत समिति चुनावों में आप ने 1529 जोनों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 611, शिरोमणि अकाली दल 449, बीजेपी 73, बीएसपी 28 और निर्दलीयों ने 144 जोनों में जीत हासिल की।

AAP का पंजाब में दबदबा कायम

जिला परिषदों और पंचायत समितियों में हासिल हुई जीत के साथ पंजाब में AAP का दबदबा साफ नजर आया। जिला परिषदों में 63 प्रतिशत और पंचायत समितियों में 54 प्रतिशत क्षेत्र में पार्टी ने विजय पताका फहराई। कांग्रेस दूसरे और शिरोमणि अकाली दल तीसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा चौथे स्थान पर रही। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दिखाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, नशा विरोधी अभियान और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों जैसे कदमों ने लोगों का विश्वास मजबूत किया है।

तीन दिन चली गिनती और परिणाम का असर

 

निर्वाचन के बाद मंगलवार से शुरू हुई मतगणना बृहस्पतिवार को पूरी हुई। जिला परिषद में 218 क्षेत्रों में आप, 62 में कांग्रेस और 46 में शिरोमणि अकाली दल विजयी रहे। वहीं, पंचायत समितियों में आप ने 1,531 क्षेत्रों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 612, शिरोमणि अकाली दल 445 और भाजपा 73 क्षेत्रों में सफल रही। निर्दलीयों ने 144 और बसपा ने 28 क्षेत्रों में जीत हासिल की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को सराह रहे हैं।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.