Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सतना के अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की गंभीर लापरवाही, छह बच्चे एचआईवी संक्रमित
Satna,blood transfusion,six children,HIV

मध्यप्रदेश के सतना जिला स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल और दो लैब तकनीशियन राम भाई त्रिपाठी तथा नंदलाल पांडे को निलंबित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की जांच के लिए आयुष्मान भारत योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति बनाई गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में गंभीर खामियां उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई।जांच में सामने आया कि जनवरी से मई के बीच थैलेसीमिया के छह बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, जिससे वे गंभीर बीमारी के जोखिम में आ गए। इनमें से एक बच्चे के माता-पिता भी एचआईवी की चपेट में आ गए। अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन मनोज शुक्ला को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पीड़ित बच्चों का इलाज एचआईवी प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व सिविल सर्जन का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.