Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
काजीपेट,बल्लारशाह रेलखंड में तीसरी लाइन बिछाने के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Chhattisgarh,railway line,trains has been affected

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाने और नई लाइन की कमीशनिंग के प्री-एनआई और एनआई कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा। रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस, 22648 कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस, 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, 07255 चर्लपल्ली,पटना एक्सप्रेस और 07256 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने की तिथियां जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान निर्धारित की गई हैं।

वैकल्पिक मार्ग और यात्री सुविधाएं

रेलवे ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस को 27 जनवरी, 3, 10 और 13 फरवरी को परिवर्तित मार्ग काचीगुड़ा , निजामाबाद जंक्शन ,मुदखेड़ जंक्शन ,पिंपलखुटी ,नागपुर, दुर्ग , बिलासपुर ,सिकंदराबाद से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रद्द और वैकल्पिक मार्ग से चल रही ट्रेनों की जानकारी अवश्य लें, ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस परियोजना से भविष्य में रेल सेवा और लाइन की क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.