Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
CM डॉ मोहन यादव का नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को सम्मान, शहीदों को नमन
Madhya Pradesh,CM Dr. Mohan Yadav,honors police,fight against Naxalism,ays tribute to the martyrs

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस फोर्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा इस अभियान में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को हुए विधानसभा के विशेष सत्र में भी पुलिस के साहस और समर्पण की सराहना की गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिदेशक–महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण के कार्य इस तरह हों कि नक्सलवाद दोबारा पनप न सके। मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह शिवशेखर शुक्ला समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रायपुर में हुए अखिल भारतीय डीजीपी सम्मेलन के निर्देशों के प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया है।

जनविश्वास, महिला सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ज़ोर

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया जहां एक शक्तिशाली माध्यम है, वहीं इसके दुरुपयोग से अफवाह और अपराध भी बढ़ते हैं, इसलिए भ्रामक और उकसाऊ सामग्री पर त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने पुलिस से जनता के साथ बेहतर संवाद, सकारात्मक छवि और मीडिया के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि लोग पुलिस को भय नहीं बल्कि विश्वास की नजर से देखें। महिला और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान, नियमित पेट्रोलिंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती और राहवीर योजना के प्रचार पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पुलिस प्रशिक्षण को एक ही परिसर में सुदृढ़ करने, शहरी विकास में जनसहयोग बढ़ाने और जनजातीय संस्कृति से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की छवि मददगार और भरोसेमंद बने, यही सुशासन की असली पहचान है।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.