Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रतलाम में लाडली बहना योजना विवाद: मंत्री के बयान पर सियासी तूफान
Ratlam,Ladli Behna Yojana,controversy,Minister

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का लाडली बहना योजना को लेकर दिया गया बयान और कलेक्टर कार्यालय की बैठक में हुआ हंगामा अब सियासी विवाद का रूप ले चुका है। मंत्री विजय शाह ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम में जिले की ढाई लाख लाडली बहनों में से कम से कम 50 हजार को शामिल होना चाहिए और हर बहन को सरकार की ओर से दिए जा रहे 1500 रुपये के मद्देनजर अपने भाई का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो बहनें कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनकी जांच कराई जाए। इस बयान को कई लोगों ने धमकी भरे लहजे वाला बताया। बैठक के दौरान अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन देने के लिए विभाग प्रमुख की जगह मैकेनिक को भेज दिया गया, जिससे विधायक नाराज हो गए और इसे बैठक का अपमान बताया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मंत्री विजय शाह के बयान को महिला विरोधी और अपमानजनक बताया और कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी इस पूरे विवाद पर मुहर लगाने के समान है। पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया कि क्या भाजपा में महिलाओं का अपमान नीतिगत रूप से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और भाजपा में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो इस मामले में कार्रवाई हो। इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और विपक्ष इस मुद्दे को सियासी रूप देने में जुट गया है।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.