Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्यप्रदेश में घना कोहरा और तेज ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
Madhya Pradesh,Dense fog,cold increased the difficulties

मध्यप्रदेश में इस सप्ताह घना कोहरा और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है, जहां दृश्यता 50 मीटर तक रह सकती है। वहीं भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रहेगी। सोमवार को रीवा और मुरैना-रायसेन क्षेत्रों में कोहरा इतना घना रहा कि कुछ ही दूरी पर नजर नहीं आया। पचमढ़ी और राजगढ़ सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 5.8, इंदौर में 6.6 और ग्वालियर में 9.1 डिग्री रहा।

 

सावधानी और आगामी मौसम की जानकारी

 

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे में विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है। फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, गति धीमी रखें और आवश्यकता पड़ने पर ही यात्रा करें। स्वास्थ्य के लिए शरीर को गर्म रखें और सर्दी-खांसी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। किसानों को भी फसल की देखरेख और बुआई में विशेषज्ञों की सलाह लेने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 222 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच चुकी है, जो उत्तर भारत और मध्यप्रदेश में ठंड को और तीखा बनाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की ठंड की संभावना है।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.