Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मेसी कार्यक्रम में हंगामे के बाद बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा
Kolkata,Messi event,Sports Minister,Arup Biswas has resigned

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी के बाद बंगाल सरकार के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ रहे हैं। शनिवार 13 दिसंबर 2025 को हुए इस कार्यक्रम में मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। कई दर्शकों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं, लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और वीआईपी लोगों की भीड़ ने मेसी को चारों ओर से घेर लिया, जिससे आम दर्शकों को उनकी झलक तक नहीं मिल सकी। इससे नाराज फैंस का गुस्सा भड़क उठा और स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरू हो गई।

 

पुलिस कार्रवाई, आयोजक गिरफ्तार और SIT गठित

 

हालात बेकाबू होने पर पुलिस को बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज करना पड़ा और व्यवस्था संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया। बढ़ते हंगामे के बीच मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। इस पूरे मामले में इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। उन पर टिकटों की ऊंची कीमत और मेसी तक सीमित पहुंच को लेकर लापरवाही के आरोप हैं। घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के चलते डीसीपी बिधाननगर अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही खेल सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सॉल्ट लेक स्टेडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.के. नंदन की सेवाएं वापस ले ली गई हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.