Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कॉलेज कैंपस में आवारा जानवरों पर नजर रखना अब प्राचार्य की जिम्मेदारी
Chhattisgarh,strict measures,ensure student safety,college campuses

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कैंपस में घूम रहे आवारा कुत्तों और मवेशियों पर नजर रखना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। विभाग ने हर कॉलेज में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी जवाबदेही सीधे प्राचार्य पर तय की गई है। आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम और नगरपालिकाएं अपने क्षेत्र के कॉलेजों से जानकारी जुटा रही हैं। इसके लिए एक तय प्रारूप भेजा गया है, जिसमें कॉलेजों को नोडल अधिकारी का नाम और आवारा जानवरों को लेकर अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी। नई व्यवस्था के तहत यदि कैंपस में आवारा जानवर पाए जाते हैं या कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सीधे प्राचार्य और नोडल अधिकारी की होगी, जिन्हें तुरंत नगर निगम या स्थानीय निकाय से संपर्क कर समाधान कराना होगा।

 

गाइडलाइन और सख्त निगरानी

 

विभाग ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एक अधिकारी को इसका प्रभारी बनाया है। कॉलेजों को नोडल अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर दर्शाने वाला बोर्ड कैंपस में लगाना होगा और उसका फोटो प्रमाण के तौर पर उच्च शिक्षा संचालनालय को वाट्सएप के जरिए भेजना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कैंपस में खुले में जूठन या खाद्य सामग्री फेंकने पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि आवारा जानवर आकर्षित न हों। बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1100 के प्रचार पर भी जोर दिया गया है। विभाग का कहना है कि इन कदमों से कॉलेज परिसरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल तैयार किया जा सकेगा।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.