Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
Kondapalli,Mobile network,reaches,villagers overjoyed

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सुदूर वनांचल कोंडापल्ली गांव में वह दिन आ ही गया, जिसका ग्रामीण वर्षों से इंतजार कर रहे थे। दशकों से सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव में पहली बार मोबाइल नेटवर्क पहुंचा। जैसे ही टॉवर सक्रिय हुआ, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साह में झूम उठे। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पूजा की, मांदर की थाप पर नाच किया और इसे किसी त्यौहार की तरह मनाया। आसपास के गांवों के लोग भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंचे और सुरक्षा बलों के जवानों ने मिठाइयां बांटकर ग्रामीणों की खुशी में सहभागी बने।

 

  बुनियादी सुविधाओं से जुड़े नए अवसर

 

मोबाइल नेटवर्क के आने से ग्रामीणों के लिए बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, आधार सत्यापन, राशन व्यवस्था, पेंशन, ऑनलाइन शिक्षा और सरकारी योजनाओं जैसी सुविधाओं के नए अवसर खुल गए हैं। अब तक जो सेवाएं सपने जैसी थीं, वे अब वास्तविकता बन गई हैं। यह बदलाव राज्य सरकार की नियद नेल्ला नार योजना का परिणाम है, जिसके तहत संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बैंकिंग और संचार जैसी सेवाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। इस योजना से 403 ग्रामों में नौ विभागीय सामुदायिक सेवाएं और 25 व्यक्तिमूलक योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

 विकास की मुख्यधारा से जुड़ना

 

कोंडापल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में 728 नए मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 467 4G नेटवर्क वाले हैं और 449 पुराने टावरों को 2G से 4G में अपग्रेड किया गया। दिसंबर 2024 में प्रशासनिक कैम्प स्थापित होने के बाद विकास की गति और तेज हुई है। सड़क निर्माण का कार्य बीआरओ द्वारा किया जा रहा है और लगभग 50 किलोमीटर सड़क तेजी से बन रही है। दो महीने पहले ही गांव में बिजली आई, जिससे बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय में बड़ा बदलाव आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सिर्फ संचार की शुरुआत नहीं, बल्कि विश्वास, बदलाव और नई संभावनाओं के युग का आरंभ है और उनका संकल्प है कि बस्तर का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

 

Vandana singh 14 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.