Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ
Bhopal , Metro , start operations , December 21,  PM MODI , inaugurate, virtually

भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत 21 दिसंबर से होने जा रही है, हालांकि तारीख में बदलाव संभव है और 20 दिसंबर को भी मेट्रो शुरू हो सकती है। CMRS (कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी) की टीम ने ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। ट्रैक, ट्रेन और डिपो का निरीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि स्टेशन के बाहर बचे कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत मेट्रो स्टेशनों पर प्राइवेट गार्ड तैनात किए गए हैं।

 

मेट्रो की स्पीड ट्रायल रन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा तक रही है, जबकि कुछ हिस्सों में 100 से 120 किमी की रफ्तार भी टेस्ट की गई। मेट्रो का टिकट सिस्टम फिलहाल मैनुअल रहेगा और शुरुआती 7 दिनों तक लोगों को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके बाद तीन महीनों तक 25%, 50% और 75% की छूट के साथ टिकट उपलब्ध होगा, और छूट समाप्त होने पर न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 80 रुपए होगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.