Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत
Delhi,Russian President,PM Modi,grand welcome,President Putin

 4 दिसंबर 2025 की शाम दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की और गले भी लगाया। एयरपोर्ट से पीएम आवास तक दोनों एक ही गाड़ी में गए, जहां पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन भी किया। यह एक दुर्लभ अवसर था जब पीएम मोदी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का ऐसा अंदाज दिखाया, जैसा उन्होंने दुनिया के केवल कुछ ही नेताओं के लिए किया है।

 

पीएम मोदी के पहले एयरपोर्ट स्वागत के मौके

 

इस तरह का पहला मौका 2015 में था, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने थे। इसके अलावा अप्रैल 2017 में पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, और उसी साल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जापानी पीएम शिंजो आबे का स्वागत किया था। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, जबकि जनवरी 2024 में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फरवरी 2025 में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया था। इन अवसरों पर दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत और रणनीतिक संबंधों को भी मजबूती मिली।

 

पुतिन की भारत यात्रा का महत्व

 

इस साल पुतिन का यह दौरा खास महत्व रखता है क्योंकि यह यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनका भारत का पहला दौरा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है। इस दौरे के दौरान दोनों देश ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी और पुतिन की व्यक्तिगत दोस्ती और राजनीतिक समझ इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

Vandana singh 5 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.