Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर
BHOPAL,Shikara Yatra,Bada Talab

भोपाल की खूबसूरती में अब डल झील जैसा आकर्षण जुड़ गया है। झीलों की नगरी में बड़े तालाब पर पहली बार शिकारा सेवा शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत आज सीएम मोहन यादव ने की। अभी 20 खूबसूरत शिकारे तालाब में उतारे गए हैं, जिन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया है। कश्मीर की तरह इन शिकारा नावों में खाने-पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। सीएम ने खुद शिकारा-बोट रेस्टोरेंट से चाय, पोहा, समोसे और फलों का नाश्ता लेते हुए सफर का आनंद लिया। साथ ही बोट मार्केट से कपड़ों की खरीदी कर वाटर-टूरिज्म को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। अत्याधुनिक तकनीक से बनी ये नौकाएं पर्यावरण के अनुकूल हैं और जल में किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं करेंगी। सीएम ने कहा कि इससे भोपाल को वाटर-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

पर्यटन को नया आयाम और यात्रियों को अनोखा अनुभव

 

शिकारा सेवा शुरू होने से भोपाल पर्यटन को एक नया आयाम मिल गया है। डल झील की तर्ज पर चलने वाले इन शिकारा नावों से पर्यटक अब मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव ले सकेंगे। राज्य में पहले से ही वन्यजीव, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, और अब वाटर स्पोर्ट्स तथा वाटर टूरिज्म के बढ़ने से यह आकर्षण और बढ़ेगा। पिछले साल देश में सबसे अधिक पर्यटन मध्यप्रदेश में हुआ था, वहीं उज्जैन में अकेले 7 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। शिकारा बोट में पर्यटकों को खाने-पीने से लेकर फैशन तक का सामान भी मिलेगा, जिससे यह अनुभव और भी खास बनेगा। प्रदूषण की वजह से पहले क्रूज संचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब पर्यावरण-friendly शिकारा सेवा ने झील की रौनक बढ़ा दी है।

Vandana singh 5 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.