Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं
Delhi,changes decision,Government,Sanchar Saathi app

संचार साथी ऐप को लेकर मचे राजनीतिक घमासान और जनता की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस ऐप को सभी मोबाइल फोन्स में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने का आदेश वापस ले लिया है। पहले आदेश दिया गया था कि हर नए स्मार्टफोन में यह ऐप प्री-इंस्टॉल होना चाहिए और पुराने फोन्स में भी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उसे जोड़ना अनिवार्य होगा। साइबर सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम का उद्देश्य था कि आम लोगों तक सुरक्षा सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें, लेकिन विवाद बढ़ने पर सरकार ने पुनर्विचार किया।

 

 विपक्ष ने ऐप पर उठाए सवाल 

 

सरकार की मानें तो एक दिन में ही 6 लाख लोगों ने इस ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन किया और अभी तक 1.4 करोड़ यूजर्स इसे डाउनलोड कर चुके हैं। रोजाना करीब 2000 फ्रॉड की रिपोर्ट मिलने से स्पष्ट है कि ऐप लोगों की मदद भी कर रहा था। लेकिन विपक्ष ने इस ऐप पर गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने संसद में चिंता जताई कि इस ऐप के ज़रिए यूजर की रियल टाइम लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और बातचीत तक की निगरानी की जा सकती है। इस बयान के बाद यह मुद्दा और गर्म हो गया और लोगों में भय पैदा हुआ कि कहीं यह ऐप उनकी निजी ज़िंदगी पर नजर रखने का जरिया न बन जाए।

 

 सरकार ने दिया भरोसा

 

तेज़ी से बढ़ते विवाद को शांत करते हुए टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कहा कि संचार साथी ऐप किसी भी तरह की जासूसी नहीं कर सकता। उन्होंने लोकसभा में कहा कि यह ऐप जनता की सुरक्षा बढ़ाने और फ्रॉड रोकने के लिए बनाया गया है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लोगों के अधिकार और सुरक्षा को मजबूत करना चाहती है, न कि उनकी निजता में दखल देना। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता के सुझावों के आधार पर ऐप में बदलाव और सुधार किए जाएंगे। सरकार की इस स्पष्टता के बाद कुछ हद तक मामला शांत हुआ, लेकिन गोपनीयता को लेकर लोगों की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

Vandana singh 3 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.