Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश
Bhopal ,Government holiday , gas tragedy ,41st anniversary

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर आज राजधानी भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर शहर के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद है। आपकों वता दें की दिसंबर 1984 में यूनियन कार्बाइड की MIC गैस लीकेज दुर्घटना ने हजारों लोगों की जान ली थी और लाखों को प्रभावित किया था।  इसी दर्दनाक घटना की स्मृति में हर वर्ष 3 दिसंबर को भोपाल में अवकाश रखा जाता है। वहीं आज सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मंगलवार शाम को मोमबत्ती रैली और मशाल जुलूस निकालकर त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार सुबह बरकतुल्लाह भवन में सभी धर्मों के तहत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया , जिसमें गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे और धर्मगुरु दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। 

 

भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात को हुई थी, जब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। यह गैस पास की बस्तियों तक फैल गई, जिससे कई लोग नींद में ही काल का ग्रास बन गए। कई लोगों का दम घुटने लगा और चारों ओर भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप फैक्ट्री के आसपास के इलाके में लाशें बिछ गईं।

Vandana singh 3 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.