Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दिल्ली कार विस्फोट मामले में डाॅ. शाहीन के लखनऊ के घर पर एनआईए का छापा
lucknow, NIA raids ,Dr. Shaheen
लखनऊ । दिल्ली के लाल किले के पास बीते 10 नवंबर काे कार विस्फोट मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार को लखनऊ स्थित डाॅ. शाहीन के आवास पर छापा मारा। डाॅ. शाहीन फरीदाबाद से आतंकवादी गति​विधयों में शामिल होने के आरोप में एनआईए की हिरासत में हैं। उसे दिल्ली विस्फोट की भी आरोपित बताया जा रहा हैं। एनआईए ने लखनऊ के अलावा कश्मीर घाटी में कई जगह छापा मारा है।
 
यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम सोमवार तड़के डाॅ. शाहीन के घर पर पहुंची थी। टीम के साथ यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। इस दौरान टीम ने शाहीन के पिता सईद अंसारी और बड़े भाई शोएब से गहन पूछताछ की। घर की छानबीन के दौरान एनआईए को महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण मिलने की बात सामने आ रही है।
 
पहली बार एनआईए ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के आवास पर छापेमारी की हैं, इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शाहीन के परिवार से पूछताछ की थी। एनआईए की इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। शाहीन के घर के पास बनी गली पुलिस ने बेरिकेटिंग कर आवाजाही बंद करवा दी। इस कार्रवाई में आसपास के लोगों में काफी चर्चा का विषय बना रहा।
 
MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.