Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
संसद के शीतकाल सत्र : PM मोदी के बयान पर अखिलेश और डिंपल का पलटवार
 delhi,Winter session of Parliament,PM Modi

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सियासी ‘ड्रामा’ का नया अध्याय खुल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष को नसीहत दी कि सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। उनके इस बयान पर विपक्ष ने पलटवार करते हुए इसे तंज के रूप में इस्तेमाल किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है। ड्रामा का उपयोग इसलिए करना क्योंकि D से डेमोक्रेसी है। हम चाहते हैं कि ईमानदारी से काम हो और कोई मतदाता छूटे नहीं। जिन BLO की जान जा रही है, क्या वह ड्रामा था?

 

SIR और BLO पर बढ़ता दबाव

 

अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी और बंगाल में SIR प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों हो रही है। उन्होंने बिहार में हुए SIR एक्सरसाइज का उदाहरण देते हुए बताया कि इसकी जल्दबाजी ने चुनावी नतीजों पर प्रभाव डाला है। डिंपल ने कहा कि वर्तमान में केवल 40% फॉर्म भरे जा सके हैं जबकि लक्ष्य 60% है। BLO पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे कई कर्मचारियों की आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि सरकार और चुनाव आयोग को पूरी तैयारी के साथ प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और किसी प्रकार का ड्रामा नहीं होना चाहिए।

 

कांग्रेस सांसद का पलटवार

 

पीएम के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पलटवार किया और कहा, “हम लोग ड्रामा कर रहे हैं? इनसे बड़ा कोई ड्रामेबाज है। भीड़ हमारी सभा में होती है, लेकिन वोट उन्हें मिल जाता है। हमारे प्रस्ताव को ये लोग खारिज कर देते हैं और सदन को चलने नहीं देते। हमारे नेता को इनके बेईमानी वाले टिप्स की जरूरत नहीं।” इस तरह संसद के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार पर सख्त सवाल उठाते हुए SIR प्रक्रिया, BLO सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जोरदार बहस छेड़ दी।

Priyanshi Chaturvedi 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.