Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
शीतकालीन सत्र की शुरुआत विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से हुई
 Bhopal Winter session , Madhya Pradesh ,Legislative Assembly,protests by the opposition.

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज हो चुका हैं।सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया हैं उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन ने सरकार की कथित संवेदनहीनता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को उजागर किया। कांग्रेस ने साफ कहा कि जब बात सुरक्षा की हो, तब विपक्ष किसी भी हाल में चुप नहीं रहेगा ।

 कांग्रेस के कड़े विरोध के साथ के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही हुई हैं।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में मासूम बच्चों की मौत, कफ सिरप से हुई त्रासदी बढ़ते अत्याचार और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को मुद्दा बनाते हुए अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर नहीं है।छिंदवाड़ा जैसी दर्दनाक घटनाओं पर भी न तो जिम्मेदारी तय की जा रही है, न ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लपरवाही इतनी हद तक पहुंच गई है कि नवजात बच्चों को चूहे कुतर रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कहा कि जब बात मासूमों की जान की हो तब विपक्ष चुप नहीं रह सकता और सरकार को हर हाल में जवाब देना ही होगा।

Vandana singh 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.