Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बिहार के पूर्वी चंपारण में बेकाबू ट्रक ने 8 बाईक और एक ई-रिक्शा को रौदा
patna, An out-of-control truck, East Champaran, Bihar

पूर्वी चंपारण । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के  कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 के दीपऊ मोड़ पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है,जिनमे कई लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घटना को लेकर बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक फंसने के कारण ही ट्रक कुछ दूरी पर रुक पाया,वरना हादसे में कई और मारे जाते। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रशासन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल और अन्य निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।

 

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और एनएचएआई की एक गाड़ी में आग लगा दी। लोगों का कहना है इसी गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इधर, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।

 

प्रत्यक्षदर्शी हरिशंकर ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मारते हुए आगे की ओर निकलता जा रहा था,तभी ट्रक के चक्का में एक बाइक फंस गयी और ट्रक रूक गया अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस गाड़ी के निबंधन से उसके मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुटी है।

MadhyaBharat 30 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.