Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
dhamtari, Congress workers, Chief Minister

धमतरी । प्रदेश में जमीन रजिस्ट्री शुल्क में बढ़ोतरी और नई गाइडलाइन दरों में की गई बेहताशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए, जहां से नारेबाज़ी करते हुए रैली के रूप में गांधी मैदान पहुंचे और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पूरे राज्य में जमीन पंजीयन से जुड़ी समस्याओं, गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी और पंजीयन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जमीन पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, शकील अहमद गुड्डा, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद पारसमनी साहू, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, जनपद सदस्य खिलेंद्र ध्रुव, जिला सचिव विक्रांत पवार, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.