Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
श्यामतराई में नाले पर हो रहे अवैध अतिक्रमण से बढ़ा खतरा
dhamtari, Illegal encroachment , Shyamtarai increases

धमतरी। ग्राम पंचायत श्यामतराई के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। ग्राम विकास समिति श्यामतराई के अध्यक्ष टीकाराम साहू, सचिव रोशन साहू एवं उपाध्यक्ष पुखराज साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार काे लोक निर्माण विभाग भवन तथा सड़क निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को शिकायत करके तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित टायर दुकान के बगल में एक प्लांट में फीलिंग का कार्य चल रहा है। लगभग 30-35 वर्ष पूर्व यहां एक पक्का पुल निर्माण किया गया था, जिसके माध्यम से श्यामतराई गांव का बरसाती पानी सहज रूप से निकलता था। पुल के नीचे मौजूद पुराना नाला करीब आठ फीट चौड़ा था, जो बड़े पैमाने पर पानी निकासी के लिए पर्याप्त था। परंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा नाले पर मिट्टी भरकर अतिक्रमण किया जा रहा है और अब केवल तीन फीट का संकरा रास्ता पानी के निकास के लिए छोड़ा जा रहा है, जो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है। ग्रामवासी तिलकराम, रामनाथ, भोलाराम साहू, देवकुमार साहू, गजेंद्र, सुरेश साहू, सीमा, श्यामलाल, रिखीराम मरकाम, पुखराज साहू तथा शत्रुघ्न साहू ने बताया कि यदि इस अवैध फीलिंग को तुरंत नहीं रोका गया तो मानसून के दौरान गांव में भारी जलभराव हो सकता है। उनके अनुसार बारिश के समय खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो जाएंगी और गांव के कई घरों में पानी घुसने की आशंका है।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्यामतराई पहले से ही डूब क्षेत्र में आता है। अध्यक्ष टीकाराम साहू, सचिव रोशन साहू और उपाध्यक्ष पुखराज साहू ने बताया कि तेज बारिश में यहां कमर तक पानी भर जाता है। यदि नाला संकरा कर दिया गया, तो गांव में जलभराव की समस्या और भी विकराल रूप ले लेगी। इसी प्रकार बालकराम साहू, प्रभुराम साहू और तुलु राम साहू ने भी कहा कि नाले पर हो रहे अतिक्रमण से ग्रामीणों को भारी असुविधा होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत जांच कर पुराने नाले की मूल चौड़ाई बहाल की जाए तथा नाले को पक्का बनाया जाए, ताकि बरसाती पानी का बहाव बाधित न हो। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले बारिश के मौसम में भारी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और अतिक्रमणकर्ताओं की होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग शीघ्र हस्तक्षेप कर गांव को संभावित आपदा से बचाएगा।

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.