Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
उत्तरी तमिलनाडु पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा
new delhi, Cyclonic storm Ditwa  , Puducherry
नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दित्वा अब भारत की तरफ बढ़ रहा है। रविवार की सुबह तक इसके उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक देने की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश और समुद्री तूफान का खतरा बढ़ गया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दित्वा के कारण दो दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है, जबकि तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तूफान के 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में समुद्री हवाओं की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। समुद्र में 8 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही हैं।
 
मछुआरों को एक दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है खासकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में 2 दिसंबर तक और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव और केरल तट पर 30 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और चेन्नई हवाई अड्डे पर 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। प्रभावित इलाके जैसे मदुरै, तिरुचिरापल्ली, थूथुकुडी, सलेम, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
 
आईएमडी ने बताया कि तूफान वर्तमान में श्रीलंका के जाफना से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व, वेदारनियम से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 380 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है। तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है और रविवार, 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।
 
तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक है, जबकि आंध्र प्रदेश में यह 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है। समुद्र की तूफानी लहरें तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रही हैं। खगोलीय ज्वार के कारण 1.0 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें श्रीलंका के निचले तटीय इलाकों को जलमग्न कर सकती हैं, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 0.5 से 1 मीटर ऊंची लहरों का खतरा है।
इस तूफान ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई, जिससे प्रभावित इलाकों में अब तक 123 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 130 लोग लापता हैं।
MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.