Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चेन्नई की ओर आ रहा तिदवाह चक्रवात तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
chennai, Cyclone Tidwah , coastal areas

चेन्नई । बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'तिदवाह' काे देखते हुए माैसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और इसके आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों मेंं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति तेज होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है।

 

'तिदवाह' चक्रवात पिछले छह घंटों में तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका है। यह आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 7 किमी/घंटा की गति से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात आज 28 नवंबर सुबह 5.30 बजे तक यह श्रीलंका के त्रिकुंडमालई के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 50 किमी दूर, मथ्चिक्कलप्पुधुर के उत्तर-पश्चिम में 90 किमी, हम्बनटोटा के उत्तर में 230 किमी, पुडुचेरी के दक्षिण-पूर्व में 440 किमी और चेन्नई के दक्षिण में 540 किमी की दूरी पर स्थित था। यह श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के रास्ते उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर लगातार बढ़ रहा है और 30 नवंबर तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की उम्मीद है। 

 

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भारी बारिश से पूर्व सावधानी बरते हुए बचाव कार्यों के लिए 6 जिलों में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल (एनडीआरएफ) के सदस्य भेजे गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में संभावित भारी बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अनुरोध पर अरक्कोनम में एनडीआरएफ की 4वीं बटालियन से 8 विशेष टीमें भेजी गई हैं। इसमें पुडुचेरी के लिए दाे टीमें और तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलाडुतुरै, पुडुकोट्टई, कडलोर, तिरुवारूर जिलों के लिए प्रत्येक एक टीम भेजी गई हैं।  लगभग 240 जवानों वाली इन टीमों के साथ रानी, मिकी, लाइका, रैंबो नाम के चार स्पाइनर डाॅग भी शामिल हैं।

 

इस बीच रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है। इसके अलावा, चेन्नई, मदुरै और कैन्याकुमारी की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को भी मंडपम रेलवे स्टेशन से चलाने की जानकारी है। इस बीच, बारिश के कारण मायलाडुतुरई जिले में स्थित स्कूलों और कॉलेजों को आज अवकाश कर दिया गया है।

 

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.