Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग के मामले में आरोपित गिरफ्तार
new delhi, Accused arrested , Canada for firing

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी के मामले के मुख्य साजिशकर्ता बन्धु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 24-25 नवंबर की रात विशेष ऑपरेशन के तहत पंजाब के लुधियाना में की गई। आरोपित से एक चाइना-मेड सेमी-ऑटोमैटिक पीएक्स-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक फ़ॉर्च्यूनर कार भी मिली।


क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने पुलिस मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर मान सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम को सूचना मिली थी कि कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग केस का मास्टरमाइंड देश में ही छिपा है। इससे पहले दो आरोपित मंदीप सिंह और दलविंदर कुमार को रोहिणी से पकड़ा गया था। उनके पास से 8 विदेशी पिस्टल और 84 कारतूस मिले थे। पूछताछ में पता चला कि एक हथियार सेखों को भेजा गया था।


जांच में सामने आया कि जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा द्वारा संचालित कपिल कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार 10 जुलाई को पहली फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली। वहीं 7 अगस्त को दूसरी वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली। जबकि 16 अक्टूबर को तीसरी फायरिंग में दोबारा दोनों गैंगस्टरों ने जिम्मेदारी ली। इन हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा और सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ी।


पुलिस अधिकारी के अनुसार सेखों 2023 में रोजगार वीजा पर कनाडा गया था और वहीं गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ गया। वह गिरोह को लॉजिस्टिक समर्थन और हथियार सप्लाई कराता था। कनाडा पुलिस की कार्रवाई तेज होने पर वह 23 अगस्त को भारत भाग आया। आरोपित पहले भी कनाडा में कई गंभीर मामलों जैसे अवैध हथियार, साजिश, क्राइम से कमाई संपत्ति रखने में गिरफ्तार हो चुका है। पंजाब में भी उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।


वहीं जांच में पता चला है कि पहले आरोपित हैरी चट्ठा गैंग से जुड़ा था और हैरी के निर्देश पर कनाडा और यूएसए में रहने वाले भारत के कारोबारी से जबरन वसूली के लिए क्रिमिनल साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो एक गैंगस्टर से आतंकवादी बना है और अभी पाकिस्तान-आईएसआई के लिए काम कर रहा है और पाकिस्तान में रह रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच अब उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई चैन और अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन की छानबीन कर रही है।

 

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.