Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हाइवे पर बस और ट्रेक्टर की भिड़ंत छह लोग घायल
rajgarh, Bus and tractor ,highway, six injured

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम बरुखेड़ी जोड़ के नजदीक शिमला होटल के सामने गुरुवार अलसुबह ग्वालियर से इंदौर जा रही पीतांबरा ट्रेवल्स की बस और ट्रेक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार चार और ट्रेक्टर में सवार दो लोग घायल हो गए। दुघर्टना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रेक्टर दो से तीन हिस्सों में टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो लोगों को शाजापुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

 

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बरुखेड़ी जोड़ के नजदीक शिमला होटल के सामने ग्वालियर से इंदौर जा रही पीतांबरा ट्रेवल्स की बस और सोयाबीन से भरे ट्रेक्टर-ट्राॅली की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में चार लोग घायल हो गए, जिनमें चालक 32 वर्षीय हरेन्द्र पुत्र बृजभूषण अहिरवार निवासी झांसी को सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी साथ ही तीन अन्य यात्री घायल हुए है। वहीं ट्राॅली में सवार संतोष पुत्र हेमराजसिंह निवासी बरुखेड़ी को सिर में गंभीर चोटें लगी साथ ही एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रेक्टर दो से तीन हिस्सों में टूट गया। खबर लगते ही थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बूलेंस वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया गया गया है बरुखेड़ी जोड़ के समीप सोयाबीन से भरा ट्रेक्टर अचानक से हाइवे पर आया तभी अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार अन्य तीस यात्रियों को हल्की खरोंचे लगी है। दुर्घटना के बाद लगभग तीस मिनट तक हाइवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

 

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.