Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मारी गई
new delhi, Two National Guard ,soldiers were shot

वाशिंगटन । अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार दोपहर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास हुई। घटनास्थल व्हाइट हाउस से मात्र दो ब्लॉक दूर है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला घात लगाकर किया गया। घायल जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है। इससे पहले, वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने कहा था कि दोनों की मौत हो गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह अफगान नागरिक है और 2021 में अमेरिका में आया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिस व्यक्ति ने नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी है,उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस घटना के बाद युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवान तैनात करने का फैसला किया है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ कोर्स पर थे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया व्हाइट हाउस इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है।

सनद रहे, राजधानी में कई माह पहले हजारों नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है। अगस्त में राष्ट्रपति की आपातकालीन घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस को संघीय नियंत्रण में लाया गया। आठ राज्यों से नेशनल गार्ड सैनिक बुलाए गए ।

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.