Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
के.ए. सेंगोट्टैयन टीवीके में शामिल
chennai,K.A. Sengottaiyan ,joins TVK
चेन्नई। तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से निष्कासित वरिष्ठ नेता और नौ बार के विधायक के.ए. सेंगोट्टैयन ने गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) में अपने समर्थकों के साथ शामिल होकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया। यह फैसला उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र गोबिचेट्टिपालयम के विधायक पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद लिया।

 

टीवीके के संस्थापक विजय ने सेंगोट्टैयन को फूलों का गुलदस्ता और पार्टी की सदस्यता कार्ड देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अन्नाद्रमुक की पूर्व सांसद सत्यभामा भी मौजूद थीं, जिन्हें विजय ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में सेंगोट्टैयन के सैकड़ों समर्थक भी शामिल हुए।
 
"मेरे भाई, आंदोलन की ताकत"-विजय

 

विजय ने उन्हें पार्टी में शामिल करने को लेकर एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "सेंगोट्टैयन जी पिछले 50 वर्षों से इस आंदोलन के लिए काम कर रहे हैं। उनका अनुभव, समर्पण और जनता के बीच मजबूत पकड़ टीवीके के लिए बड़ी शक्ति है।" उन्होंने एम.जी.आर. के उस निर्णय का भी जिक्र किया, जब उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में सेंगोट्टैयन को पार्टी में शामिल कर विधायक बनाया था। माना जा रहा है कि उन्हें टीवीके में एक महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।
 
एआईएडीएमके से निष्कासन बना मोड़

 

एआईएडीएमके महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने अक्टूबर में सेंगोट्टैयन को पार्टी-विरोधी गतिविधियों और पार्टी से निकाले गए नेताओं के संपर्क में रहने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद सेंगोट्टैयन ने पलानीस्वामी पर तानाशाही का आरोप लगाया था और निष्कासन को अदालत में चुनौती देने की बात कही थी।

 

पलानीस्वामी ने आज इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, "चूंकि सेंगोट्टैयन अब एआईएडीएमके में नहीं हैं, इसलिए उनके टीवीके में शामिल होने पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा।"
 
इरोड में समीकरण बदल सकते हैं

 

सेंगोट्टैयन इरोड जिले में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रखते हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से नौ बार चुनाव जीता है। 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनका टीवीके में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक लाभ माना जा रहा है।

 

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेंगोट्टैयन का टीवीके में शामिल होना नया राजनीतिक समीकरण खड़ा कर सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह कदम विजय की पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक आधार बनाने का अवसर भी साबित हो सकता है।
MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.