Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
korba,  young man died,speeding tractor

कोरबा । पाली क्षेत्र के चैतमा में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय ग्रामीण युवक की जान चली गई। मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत सफलवा मार्ग पर हुआ। ग्राम पंचायत सफलवा निवासी सुमित धनवार बारी उमराव गांव से पैदल अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुमित सड़क किनारे जा गिरा। इसी बीच ट्रैक्टर भी बेकाबू हो गया और ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो चुका था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली पाली निवासी सुमित सिंह की बताई जा रही है, जो पहाड़ी क्षेत्र में ठेकेदारी कार्य करता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हुआ।
मृतक सुमित धनवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, जबकि उसके पिता खेती-किसानी से जुड़े हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फरार आरोपित चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विवेचना जारी है।

 

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.