Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market closed,  strong surge

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज धमाकेदार वापसी की। हालांकि आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत और निफ्टी 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


माना जा रहा है कि अमेरिका के केन्द्रीय बैंक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद, घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी, हेवीवेट शेयरों के प्रदर्शन में आए जबर्दस्त सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट ने घरेलू शेयर बाजार को आज जबरदस्त सपोर्ट दिया। इन चार प्रमुख वजहों से शेयर बाजार में आज पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद होने में सफल रहा। इस तेजी की वजह से शेयर बाजार के निवेशकों को एक दिन में ही 5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। सबसे अधिक तेजी मेटल सेक्टर के शेयरों में रही, जिसकी वजह से मेटल इंडेक्स 2 प्रतिशत से भी अधिक उछल गया। इसी तरह बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 474.87 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 469.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,325 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,812 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,359 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,842 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,130 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 712 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ और 2 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज 83.57 अंक की कमजोरी के साथ 84,503.44 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के कारण आज का कारोबार खत्म होने की थोड़ी देर पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 1,165 अंक से अधिक उछल कर 1,057.18 अंक की तेजी के साथ 85,644.19 अंक के स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1,022.50 अंक की बढ़त के साथ 85,609.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 41.85 अंक टूट कर 25,842.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने कुलांचे भरना शुरू कर दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 370 अंक से ज्यादा की छलांग लगा कर 330.35 अंक की बढ़त के साथ 26,215.15 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा खिसक कर 320.50 अंक की मजबूती के साथ 26,205.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील 3.81 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.74 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.70 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.48 प्रतिशत और जियो फाइनेंशियल 2.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, भारती एयरटेल 1.61 प्रतिशत, अदानी एंटरप्राइजेज 0.77 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 0.28 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 0.09 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 26 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.