Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अवैध शराब से भरी बोलेरो बेकाबू होकर पलटी
alirajpur, Bolero loaded , illicit liquor lost

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर में बुधवार दोपहर एक अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय फुटपाथ पर खड़ा एक आईटीआई छात्र का छात्र चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लाेगाें ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलाें काे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। इधर, घटना से नाराज आईटीआई छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग शराब की पेटियां लेकर भाग निकले।

 

जानकारी के अनुसार हादसा घटना खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। तेज गति से आ रही बोलेरो का अचानक बेकाबू हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़ गया। वाहन में अवैध शराब भरी थी। हादसे के दाैरान माैके पर खड़ा आईटीआई छात्र थावरिया (23) गंभीर घायल हो गया। वह संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट रहा था, तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही टीआई सोनू शितोले और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के कारण खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता खुलवाया। वहीं इस घटना से नाराज आईटीआई छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बोलेरो पलटने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

MadhyaBharat 26 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.